

राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरंगे को सलामी दी ।
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से हर साल की परंपरा के अनुसार तिरंगा फहराया और फिलहाल देश को संबोधित कर रहे हैं । राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरंगे को सलामी दी । लाल किले पहुंचने पर प्रधानमंत्री का स्वागत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने किया ।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह राजघाट पहुंचे और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की ।
