
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल क़िले पर राष्ट्रध्वज फहराने से पहले राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी ।
नई दिल्ली । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार सुबह राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की । लाल क़िले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराने और देश को संबोधित करने से पहले प्रधानमंत्री ने महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित किए ।
राजघाट पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले के लिए रवाना होंगे । यहां वह सुबह 7:30 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और इसके बाद देश को संबोधित करेंगे ।
