अमेरिका । देश के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि अमेरिका और भारत के बीच संबंध लगातार मज़बूत हो रहे हैं । उन्होंने भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं ।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि अमेरिका और भारत के बीच संबंध लगातार मज़बूत हो रहे हैं और दोनों देशों की साझेदारी पहले से अधिक मज़बूत है ।
भारत के स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जारी एक बयान में रुबियो ने कहा “अमेरिका की ओर से मैं भारत के लोगों को उनके स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक बधाई देता हूं ।”
उन्होंने अमेरिका-भारत संबंधों को मज़बूत बनाने में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच व्यक्तिगत संबंधों को अहम बताया । रुबियो ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच संबंधों के कारण द्विपक्षीय रिश्ते लगातार आगे बढ़ रहे हैं ।
अमेरिकी विदेश मंत्री के मुताबिक,रक्षा,ऊर्जा सुरक्षा,महत्वपूर्ण खनिज,आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस,अंतरिक्ष सहयोग और व्यापार समेत कई क्षेत्रों में दोनों देश मिलकर काम कर रहे हैं ।
उन्होंने कहा “यह सहयोग अमेरिका और भारत के साथ-साथ व्यापक हिंद महासागर क्षेत्र को भी अधिक सुरक्षित, मज़बूत और समृद्ध बनाने में योगदान दे रहा है ।”
