तेलंगाना । राज्य की राजधानी हैदराबाद के पास स्थित एक मंदिर के 66 साल के मैनेजर को एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया है पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी ।
न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ यह घटना 13 अगस्त को मंदिर परिसर के अंदर हुई थी । बताया जा रहा है कि कुछ स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को सूचना दी । जिसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची । एजेंसी ने एक पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया कि आरोपी के ख़िलाफ़ रामचंद्रपुरम पुलिस थाने में पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है ।
