इब्राहिम अज़ीज़ी ने कहा कि ट्रंप को होर्मुज़ स्ट्रेट को लेकर लगातार धमकियां देने के बजाय अपनी सुरक्षा की चिंता करनी चाहिए ।
ईरान । देश की संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति समिति के प्रमुख इब्राहिम अज़ीज़ी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के होर्मुज़ स्ट्रेट को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया दी है । अज़ीज़ी ने कहा कि ट्रंप को होर्मुज़ स्ट्रेट को लेकर लगातार धमकियां देने के बजाय अपनी सुरक्षा की चिंता करनी चाहिए । उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि अपनी सुरक्षा के लिए ट्रंप को शायद ‘खाने के ट्रक’ में छिपना पड़ सकता है । अज़ीज़ी का यह बयान ट्रंप के उस बयान के जवाब में आया है, जिसमें उन्होंने पिछली रात कहा था कि वह ‘होर्मुज़ स्ट्रेट को अमेरिकी क्षेत्र घोषित करेंगे ।’
बाद में व्हाइट हाउस ने कहा कि ट्रंप ने यह बात मज़ाक में कही थी । हालांकि, उनके इस बयान की मीडिया में काफ़ी चर्चा हुई है और ईरान के कई अधिकारियों और राजनीतिक नेताओं ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है ।
