नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं ।
उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों को श्रद्धांजलि दी और देश की अब तक की यात्रा को उपलब्धियों ,संघर्षों और संकल्पों की यात्रा बताया ।
खड़गे ने कहा “हमारे लिए स्वतंत्रता केवल अंग्रेज़ी हुकूमत से मुक्ति नहीं है । यह संविधान से मिला वह भरोसा है । जो हर भारतीय को समानता,सम्मान,न्याय और अपनी बात कहने का अधिकार देता है यही हमारे लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति और हर नागरिक का सबसे मज़बूत सुरक्षा कवच है ।”
कांग्रेस अध्यक्ष ने युवाओं, किसानों, महिलाओं, दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्गों के अधिकारों और अवसरों पर ज़ोर दिया ।
खड़गे ने देशवासियों से ऐसी आज़ादी की रक्षा करने का आह्वान किया, जिसमें हर आवाज़ को सम्मान, हर सपने को अवसर और हर भारतीय को आगे बढ़ने का समान अधिकार मिले ।
