
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजली दी ।
नई दिल्ली । पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजय घाट स्थित उनके स्मारक ‘सदैव अटल’ पहुंचकर श्रद्धांजलि दी । इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी ।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा “पुण्यतिथि पर अटल जी को याद कर रहा हूं । वह असाधारण दूर दृष्टि वाले महान राजनेता थे । उन्होंने अपना पूरा जीवन देश की सेवा के लिए समर्पित कर दिया । उनके विचारों और प्रयासों ने कई पीढ़ियों को प्रेरित किया और उनके नेतृत्व ने देश को मज़बूत बनाया । सुशासन और जनकल्याण पर उनका जोर हमेशा हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा ।”
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी तीन बार भारत के प्रधानमंत्री रहे ।
1996 में पहली बार वो मात्र 13 दिनों के लिए प्रधानमंत्री रहे वो दूसरी बार 1998 में प्रधानमंत्री बने मगर सरकार 13 महीने चली तीसरी बार वो 1999 से 2004 तक प्रधानमंत्री रहे उनका देहांत 16 अगस्त 2018 को हुआ था ।
