Breaking News । पोलैंड के श्रद्धालुओं को ले जा रही एक बस हंगरी के हाईवे से उतरकर खाई में जा गिरी,जिससे 12 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों अन्य घायल हो गए ।
पुलिस ने बताया कि रविवार को स्थानीय समयानुसार क़रीब 01:00 बजे (रात) बुडापेस्ट को उत्तर-पूर्वी शहर निरेग्यहाज़ा से जोड़ने वाले एम3 हाईवे से उतरने के बाद बस पलट गई ।
अधिकारियों का मानना है कि ड्राइवर को गाड़ी चलाते समय नींद आ गई थी । उसे हिरासत में ले लिया गया है ।
सरकारी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक़ बस में सवार 57 यात्रियों और दो चालकों में से अब तक 35 लोगों को बचावकर्मियों ने बचा लिया है । हंगरी की एंबुलेंस सेवा ने बताया कि उसने एक व्यक्ति का इलाज किया । जिसकी हालत बहुत नाज़ुक थी । जबकि नौ लोगों को गंभीर चोटें आईं और 37 लोगों को मामूली चोटें लगी हैं ।
देश के प्रधानमंत्री पीटर मग्यार ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति “हार्दिक संवेदना” जताई और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की । पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने भी हादसे पर संवेदना जताई है । उन्होंने कहा, “इस मुश्किल समय में हम साथ हैं ।”
पोलैंड की समाचार एजेंसी पीएपी के मुताबिक़ यह बस बोस्निया और हर्जे़गोविना से लौट रही थी और इसमें पोलैंड के सबसे दक्षिणी क्षेत्र पोडकारपाचे के श्रद्धालु सवार थे ।
