अमेरिका । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सऊदी अरब,तुर्की और पाकिस्तान के बीच हुए मक्का संयुक्त रक्षा समझौते पर प्रतिक्रिया दी है । डोनाल्ड ट्रंप ने तीनों देशों के नेताओं को बधाई देते हुए इसे एक ‘बोल्ड स्टेप’ बताया है ।
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा “यह देखकर बहुत ख़ुशी हुई कि सऊदी अरब,तुर्की और पाकिस्तान ने हाल ही में मक्का संयुक्त रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए हैं ।”
“यह दिखाता है कि मध्य पूर्व एक साथ आ रहा है और देश आख़िरकार अपने बचाव के लिए पहले से ज़्यादा मज़बूत तरीक़े से क़दम उठा सकेंगे ।”
उन्होंने लिखा “तीनों देशों के महान नेतृत्व को बधाई यह एक बड़ा, मज़बूत और अहम क़दम है- वाह ।”
उल्लेखनीय है कि मक्का संयुक्त रक्षा समझौते में कहा गया है कि यदि इन तीनों (सऊदी अरब,तुर्की और पाकिस्तान) देशों में से किसी भी एक देश पर हमला होता है, तो उसे तीनों देशों पर हमला माना जाएगा ।
