पश्चिम बंगाल । राज्य के बीर भूम ज़िले के तारापीठ में सोमवार तड़के एक होटल में भीषण आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई ।
पुलिस ने जानकारी दी है कि हादसे में कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं । होटल मालिक कल्याण पाल गिरफ्तार कर लिए गए हैं ।
बीरभूम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीलेश श्रीकांत गायकवाड ने पत्रकारों को बताया है कि अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है उन्होंने बताया की 12 लोगों को रामपुरहाट होस्पिटल में भर्ती कराया गया है । हालांकि स्थानीय लोगों ने सात लोगों की मौत का दावा किया है पुलिस ने अब तक सातवीं मौत की पुष्टि नहीं की है । आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया । हादसे के बाद होटल में राहत और बचाव अभियान चलाया गया । घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।
