कुछ महत्वपूर्ण तथ्य —
✓ मानसून की तेज रफ्तार के बीच मौसम विभाग ने एक ताजा अलर्ट जारी किया है ।
✓ मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कल यानी 20 सितंबर को दिल्ली,यूपी,बिहार समेत 18 राज्यों के लिए भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है ।
✓ इस बारिश के दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक की आंधी चल सकती है ।
नई दिल्ली । देश में मानसून की प्रचंड रफ्तार के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से टेशन बढ़ाने वाला अलर्ट जारी कर दिया है ।
मौसम विभाग ने कल यानी 20 सितंबर को यूपी,बिहार समेत 18 राज्यों के लिए मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी कर दी है । इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है । ओडिशा और पश्चिम बंगाल में तेज आंधी मुश्किलें बढ़ा सकती हैं ।
वहीं इस आंधी की वजह से बड़े-बड़े पेड़-पौधे टूटकर सड़क पर गिर सकते हैं । इस बीच पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड की चेतावनी जारी की गई है । इस लिए पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने से पहले मौसम विभाग का अपडेट जरूर पढ़ लीजिए । मछुआरों को समुद्री किनारे से सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी गई है । वहीं, पूर्वी भारत के राज्यों में आकाशीय बिजली और वज्रपात कहर बरपा सकता है ।
वहीं बंगाल की खाड़ी से चलने वाली तूफानी हवाएं लोगों की मुश्किलें बढ़ाने वाली हैं । वहीं 1 या 2 राज्यों में बड़े-बड़े ओले भी गिर सकते हैं वहीं अगले 24 घंटों के दौरान उत्तरी गुजरात और उसके आस-पास के इलाको में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसचरण बना हुआ है । पश्चिम बंगाल,उत्तरी तटीय ओडिशा और झारखंड में भी चक्रवातीय परिसंचरण बन रहा है । इसके अलावा निम्न दबाव का क्षेत्र दक्षिण ओडिशा-उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों की ओर बढ़ने की संभावना है ।
तो चलिए हम आप लोगों को बताते हैं कि कल यानी 20 सितंबर को देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहेगा । हम जिलावार भी मौसम का हाल बताएंगे…..
देश के 18 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कल यानी 20 सितंबर को देश के 18 राज्यों यूपी,बिहार,दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र, त्रिपुरा, असम और तमिलनाडु में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है । इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड तक की आंधी चलने की संभावना है किसानों के फसलों के नुकसान होने की आशंका है ।
दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली(20 सितंबर-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी) : मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में कल यानी 20 सितंबर को भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है । इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है ।
वहीं दिल्ली में कल यानी 20 सितंबर को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा ।
यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा
यूपी(20-21 सितंबर-बारिश-आंधी का अलर्ट) : मेरठ, मुजफ्फरनगर,गाजियाबाद,मोरादाबाद,आगरा, मथुरा, कानपुर, अलीगढ़, हरदोई, रायबरेली, महामाया नगर, हरदोई, इटावा, उन्नाव,हमीरपुर,सुल्तानपुर,आजमगढ़, गोरखपुर, अयोध्या और प्रयागराज में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है वहीं लखनऊ में कल यानी 20 सितंबर को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा ।
बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा
बिहार (20 सितंबर-बारिश-तूफान की चेतावनी) : जहानाबाद ,गया,पूर्वी चंपारण,पश्चिमी चंपारण,पटना,भोजपुर,गोपालगंज, रोहतास,बक्सर,वैशाली,समस्तीपुर,दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल,पूर्णिया,किशनगंज, अररिया, कटिहार, भागलपुर,मुंगेर, खगड़िया,लखीसराय और बेगूसराय में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है । वहीं पटना में कल यानी 20 सितंबर को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा ।
झारखंड में कल मौसम कैसा रहेगा
झारखंड(20-22 सितंबर-तेज बारिश-आंधी का अलर्ट) : देवघर,जमशेदपुर,रांची,बोकारो,रामगढ़, खूंटी, चतरा, पलामू, दुमका,पलामू,सिमडेगा,हजारीबाग, धनबाद, गिरिडीह, गुमला, पश्चिमी सिंहभूम, लातेहार और पूर्वी सिंहभूम में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है । वहीं रांची में कल यानी 20 सितंबर को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा ।
उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा
उत्तराखंड (20-21 सितंबर- बारिश-आंधी की चेतावनी) : बागेश्वर, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, ऋषिकेश, पौड़ी गढ़वाल, उत्तर काशी और चमोली में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है ।
इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी है । देहरादून में कल यानी 20 सितंबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा ।
हिमाचल में कल मौसम कैसा रहेगा
हिमाचल (20 सितंबर-बारिश-तूफान का अलर्ट) : कांगड़ा, किन्नौर, मंडी, ऊना, चंबा, हमीरपुर, बिलासपुर, कुल्लू और सोलन में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है । इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी । वहीं मनाली में कल यानी 20 सितंबर को अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा ।
जम्मू-कश्मीर में कल मौसम कैसा रहेगा
जम्मू-कश्मीर (20 सितंबर-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी) : अनंतनाग,जम्मू,पुंछ,बारामूला,मिरपुर, किश्तवाड़, रियासी, गांदरबल, उधमपुर, रामबन, शोपियां, दक्षिण दिनाजपुर और राजौरी में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है । इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी ।
वहीं श्रीनगर में कल यानी 20 सितंबर को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा ।

पश्चिम बंगाल में कल का मौसम कैसा रहेगा
पश्चिम बंगाल(20 सितंबर-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट) : मालदा,बीरभूम,हावड़ा,कोलकाता,दार्जिलिंग, नादिया, दुर्गापुर, कालिम्पोंग, पुरुलिया, बीरभूम और मुर्शिदाबाद में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है इस दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी । वहीं कोलकाता में कल यानी 20 सितंबर को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा ।
https://x.com/Indiametdept/status/2101219341899599919
पंजाब में कल मौसम कैसा रहेगा
पंजाब (20 सितंबर-भारी बारिश और तूफान की संभावना) : चंडीगढ़,मनसा, लुधियाना, जालंधर, पटियाला, अमृतसर, जालंधर,मलेरकोटला, पठानकोट और कपूरथला में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है । इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चलेंगे ।
राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा
राजस्थान (20 सितंबर-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट) : जैसलमेर,जयपुर,झुंझुनू,सीकर,सवाई माधोपुर, चुरू, अजमेर, टोंक,बीकानेर,बूंदी, चित्तौड़गढ़,धौलपुर और भरतपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है । इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी । वहीं जयपुर में कल यानी 20 सितंबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा ।
मध्य प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा
मध्य प्रदेश (20 सितंबर-तेज बारिश-आंधी की चेतावनी) : भोपाल,इंदौर,छतरपुर, दमोह, उमरिया, सिंगरौली, शिवपुरी, सागर, कटनी, बेतुल, खांडवा, इंदौर, सागर, होशंगाबाद, रायसेन,मुरैना,धार,हरदा, इंदौर, उज्जैन और देवास में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है ।
वहीं भोपाल में 20 सितंबर को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा ।
छत्तीसगढ़ में कल मौसम कैसा रहेगा
छत्तीसगढ़(20 सितंबर-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट) : बलरामपुर, सरगुजां, मनेंद्रगढ़, सूरजपुर, रायपुर, बिलासपुर, धमतरी,जांजगीर, दुर्ग, कोरबा और महासमुंद में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है । इस दौरान 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं ।
ओडिशा में कल मौसम कैसा रहेगा
ओडिशा (20 सितंबर-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी) : भद्रक,जाजपुर,क्योंझर,बलांगिर, नौपाड़ा, भुवनेश्वर, सुंदरगढ़, मयूरभंज, पुरी और बालासोर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट है ।
