फतेहपुर : जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे,पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह,भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त किये गये प्रेक्षक गण सयुक्त रूप से विधानसभा सामान्य निर्वाचन -2022 को सकुशल,निष्पक्ष,शान्ति पूर्ण सम्पन्न कराने के उद्देश्य से बनाये गये विधानसभा वार विज्ञान भवन- पार्टी रवानगी परिसर,कृषि उत्पादन मंडी समिति- मतगणना स्थल व स्ट्रॉग रूम पूरे परिसर का पैदल भ्रमण कर निरीक्षण किया ।
उन्होंने ने प्रेक्षक गण से निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया को लेकर गहन मंथन किया । मा0 प्रेक्षक गणों द्वारा दिये गये अमूल्य सुझाव को नियमानुसार कार्यवाही पूर्ण किया जाय,तैयारी पुख्ता हो ताकि मतदान व मतगणना के दौरान कोई असुविधा व समस्या न होने पाए । पोलिंग पार्टी रवानगी परिसर,मतगणना स्थल व स्ट्रांग रूम के लिए आवश्यक सुविधाओं और सुरक्षा प्रबंध के संदर्भ में जारी तैयारियों के बारे में जायजा लिया । उन्होंने कहा कि समय से प्रास्तावित नक्शा के अनुसार सुरक्षा को ध्यान रखते हुए बैरिकेडिंग करायी जाय । पार्किग स्थल, मतदानकर्मियों के रवानगी,गणना के टेबल की व्यवस्था आदि के बारे जाना ।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये कोविड संक्रमण बचाव के लिए गाइड लाइन का अनुपालन करते हुए मतदान/ मतगणना प्रक्रिया को पूर्ण किया जाएगा ।
प्रवेश द्वार,निकास द्वार आदि के सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी किया ।
इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर श्री नन्द कुमार मौर्य, उपजिलाधिकारी खागा,06 विधानसभा क्षेत्रों के रिटरिंग आफिसर,पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहे ।
