कानपुर : मंगल कामना डायग्नोस्टिक अशोक नगर में ग्रेस कलेक्शन सेंटर का आज गुरु सिंह सभा के प्रधान हरविंदर सिंह लॉर्ड जी ने फीता काटकर उद्घाटन किया ।
जिसमें परविंदर सिंह संधू रशपाल सिंह संधू चेयरमैन कुलवंत सिंह खालसा मौजूद रहे और उनके साथ गुरु सिंह सभा के कार्यकारिणी सदस्य भी रहे ।
प्रधान हरविंदर सिंह लॉर्ड ने बताया कि खालसा परिवार लाल बंगला हमेशा की तरह स्वास्थ्य सेवाएं करते रहते हैं । मंगल कामना ग्रेस कलेक्शन सेंटर में हर तरह की ब्लड से रिलेटेड जांच की सुविधा है और घर से भी सैंपल लेने की सुविधा उपलब्ध है ।
