भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि मंगलवार सवेरे ब्रिटेन से भेजी गई 100 वेंटिलेटर, 95 ऑक्सीजन कन्सेन्ट्रेटर और ज़रूरी दवाओं की पहली खेप भारत पहुंच गई है ।
International cooperation at work! Appreciate the shipment of vital medical supplies from 🇬🇧 including 100 ventilators & 95 oxygen concentrators that arrived early this morning. pic.twitter.com/MBZFwSn4cH
— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) April 27, 2021
एक दिन पहले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा था कि कोरोना की दूसरी घातक लहर का मुक़ाबला कर रहे भारत के लिए वो 300 से अधिक ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर समेत 600 मेडिकल डिवाइस भेजेगा ।
इस तरह दवाओं और मेडिकल सामान की कुल नौ खेप भारत के लिए भेजी जा रही है, जिसकी पहली खेप आज दिल्ली पहुंची है ।
