पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव को जिताने की अपील की है । समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के साथ प्रेस कॉन्फ़्रेंस में ममता बनर्जी ने कहा कि समाजवादी पार्टी को जिताइए और बीजेपी को हराइए ।
उन्होंने कहा- आप इकट्ठा होकर अखिलेश जी को जिताइए । मैं यूपी में नहीं लड़ रही हूँ । आज लड़ाई बड़ी है । देश को बचाना है,तो यूपी में अखिलेश यादव का समर्थन करना है । उन्होंने जनता से अपील की कि वे बीजेपी को वोट देकर अपना वोट बर्बाद न करे ।
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) February 8, 2022
ममता ने कहा कि अगर वे और अखिलेश मिलकर रैली करते,तो करोड़ों लोग आ जाते लेकिन हम लोग चुनाव आयोग के निर्देश का पालन करेंगे उन्होंने अखिलेश यादव का धन्यवाद दिया कि उन्होंने पश्चिम बंगाल में प्रचार में अखिलेश ने मदद की थी ।
