उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने मंगलवार को अपना संकल्प पत्र जारी किया । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ये संकल्प पत्र जारी करते हुए कहा कि 2017 के संकल्प पत्र में 212 संकल्प थे । जिनमें से 92% संकल्प को आज हम पूरा करने के बाद फिर आपके सामने 2022 का संकल्प पत्र लेकर आए हैं ।
उन्होंने कहा कि ये भाजपा की कार्यसंस्कृति है कि हम जो कहते हैं, वो पूरा करते हैं ।
भाजपा ने श्री योगी आदित्यनाथ जी को मुख्यमंत्री बनाया।
2017 से 2022 तक 5 साल भाजपा की इस प्रदेश में चली और आज मैं बड़े संतोष के साथ कह सकता हूं कि ये 5 साल उत्तर प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास और उपलब्धियों के रहे हैं।
– श्री @AmitShah #भाजपा_का_संकल्प pic.twitter.com/VmvLplk64h
— BJP (@BJP4India) February 8, 2022
आइए नज़र डालते हैं बीजेपी के यूपी के लिए कुछ अहम वादों पर……
◆ अगले पाँच वर्ष में सभी किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जाएगी ।
◆ पाँच हज़ार करोड़ की लागत से मुख्यमंत्री कृषि सिंचाई योजना शुरू की जाएगी ।
◆ बोरवेल, ट्यूबवेल और तालाब एवं टैंक के निर्माण के लिए अनुदान दिया जाएगा ।
◆ सरदार वल्लभभाई पटेल एग्री इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन बनाया जाएगा,जिससे किसान अपनी उपज का ग्रेडिंग के हिसाब से ज्यादा दाम ले पाए ।
◆ गर गन्ना किसान को 14 दिन के अंदर भुगतान नहीं मिलता है, तो उसका ब्याज चीनी मिल किसान को देगा ।
◆ 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन में मुफ्त यात्रा ।
◆ नोएडा में ग्रैंड फिल्म सिटी का निर्माण ।
◆ काशी,मेरठ,गोरखपुर,बरेली,झांसी और प्रयागराज में मेट्रो परियोजना ।
◆ 2024 तक हर गाँव में 100% पानी की आपूर्ति किसानों को सोलर पंप प्रदान किए जाएंगे ।
◆ स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत 2 करोड़ टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित करेंगे ।
◆ माँ अन्नपूर्णा कैंटीन स्थापित करेंगे, जिसके अंतर्गत गरीबों को लिए न्यूनतम मूल्य पर भोजन की व्यवस्था करेंगे ।
◆ लोक सेवा आयोग (UPPSC) सहित सभी सरकारी नौकरियों में महिलाओं की संख्या दोगुनी करेंगे ।
◆ कॉलेज जाने वाली मेघवी छात्राओं को रानी लक्ष्मी बाई योजना के अंतर्गत मुफ्त स्कूटी वितरित करेंगे ।
