फतेहपुर : विधायक बनने के जुनून ने नौकरी छोड़ बसपा के टिकट पर बिंदकी विधान सभा से चुनाव लड रहे हैं सुशील कुमार पटेल ।
विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 के महासमर में जिले की बिंदकी विधान सभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर भाग्य आजमा रहे सुशील कुमार पटेल (दोषी) ने विधायक बनने के लिए बड़े जतन से हासिल हुईं अपनी सरकारी नौकरी तक को छोड़ दिया । उनके नामांकन पत्र में स्पष्ट है कि वे स्वास्थ्य विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे । किंतु विधान सभा चुनाव लड़ने के लिए विगत 02 जनवरी 2022 को पद से त्यागपत्र दे दिया है ।
बिंदकी सीट पर बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी 38 वर्षीय सुशील कुमार पुत्र देवनारायण मूलतः बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उरदौली के मूल निवासी हैं । उनके खिलाफ बिंदकी कोतवाली में प्रथम सूचना रिपोर्ट संख्या 145/2021- धारा 406 (गबन) आईपीसी के अन्तर्गत एक मुकदमा भी दर्ज है । जिसकी विवेचना विचाराधीन हैं । सुशील कुमार की पत्नी भी स्वास्थ्य विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत हैं । उनके परिवार के और भी कई लोग स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत होने का हवाला मिलता है ।
विधायक बनने के जुनून में सरकारी सेवा के लगभग 22 वर्ष शेष रहते हुए भी त्यागपत्र (वीआरएस) देकर विस चुनाव के महासमर में कूदना अपने आप में न सिर्फ रोचक विषय है । बल्कि जनपद के राजनैतिक गलियारे में चर्चा का विषय है ।
