फतेहपुर : विधानसभा सामान्य निर्वाचन सकुशल,निष्पक्ष, सूचित पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु कोविड-19 संक्रमण से बचाव,गाइड लाइन का पालन करते हुये ठाकुर युवराज सिंह महाविद्यालय में पीठासीन/मतदान कार्मिको का द्वितीय प्रशिक्षण ई0वी0एम0 वीवीपैड का प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर द्वारा जिलानिर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे दिशा-निर्देश में दिया गया ।
मास्टर ट्रेनरो द्वारा ई.वी.एम. व वी.वी.पैट के परिचालन, कनेक्शन,माकपोल करके दिखाया और अपने समक्ष ईवीएम व वी.वी.पैट के परिचालन,कनेक्शन मतदान कार्मिको से कराया । जिससे मतदान को अच्छी तरह संचालित कर सकें ।
मास्टर ट्रेनर ने बताया कि वी.वी.पैट के ड्राप बाक्स में गिरी माकपाल की पर्ची को निकाल कर उसके पीछे मुहर लगाकर इसे काले लिफाफे में रखकर सील किया जाए । फिर इसे प्लास्टिक के डिब्बे में रखकर पिंक पेपर सील से सील करें । मतदान प्रारंभ होने के डेढ़ घंटे पूर्व माकपोल प्रारंभ किया जाएगा । पीठासीन/मतदान कार्मिक कोविड-19 संक्रमण के बचाव हेतु बूस्टर डोज अवश्य लगाये गये आयुष किट का वितरण किया गया ।
प्रशिक्षण के पश्चात जिन मतदान कार्मिको ने 12 डी फार्म मतदान के लिये भरा है । वे परिसर में स्थापित पोस्टल बैलेट मतदान फैसिलिटेशन सेंटर पर अपना मतदान पोस्टल बैलट पर कर सकते है ।
