फतेहपुर : विधान सभा सामान्य निर्वाचन -2022 में स्वीप कार्यक्रम जनपद में शतप्रतिशत मतदान हेतु महिला मतदाताओं को जागरूक करने के लिए एक अभियान ‘सखी की फतेह’ फतेहपुर में अभियान के अन्तर्गत 14 फरवरी 2022 को फतेहपुर सखी राइड एण्ड वोट कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें महिलाओं द्वारा नगर पालिका एवं सभी नगर पंचायतों में स्कूटी रैली निकालकर महिलाओं को 23 फरवरी 2022 मतदान दिवस के दिन शतप्रतिशत मतदान किये जाने के लिए प्रेरित किया गया ।

स्कूटी रैली में ने नारे आदि के माध्यम से महिलाओं द्वारा लोकतंत्र के महापर्व में मतदान कर अपनी जिम्मेदारी एवं अधिकार को पूर्ण करने का आवाहन किया गया ।
नगर पालिका फतेहपुर में स्कूटी रैली का आयोजन अधिशाषी अधिकारी श्रीमती मीरा सिंह द्वारा कराया गया । संजय गोयल मण्डलायुक्त महोदय प्रयागराज,डॉ० राकेश सिंह,आईजी महोदय प्रयागराज एवं श्रीमती अपूर्वा दुबे जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह,पुलिस अधीक्षक तथा सत्य प्रकाश,मुख्य विकास अधिकारी महोदय फतेहपुर द्वारा रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया ।
मंडलायुक्त,आईजी महोदय द्वारा ई-रिक्शा महिला चालक श्रीमती लक्ष्मी देवी को पुष्प गुच्छ देकर ई-रिक्शा को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना किया ।
इसी क्रम में नगर पालिका बिन्दकी, नगर पंचायत खागा, हथगांम,जहानाबाद,बहुआ एवं असोथर में आयोजित स्कूटी रैली में सैकड़ों महिलाओं द्वारा प्रतिभागिता की गयी तथा उनके द्वारा मतदान किये जाने का संकल्प लिया गया ।
जनपद में महिला मतदाता जागरूकता कार्यक्रम प्रभारी सुश्री निधि बंसल,ज्वाइंट मजिस्ट्रेट द्वारा बताया गया कि “सखी की फतेह”, फतेहपुर में अभियान के अन्तर्गत महिला मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है ।
उसी कड़ी में आज 14 फरवरी 2022 को शहरी क्षेत्रों में महिला मतदाताओं को जागरूक करने हेतु नगर पालिका एवं नगर पंचायत क्षेत्र में सम्बन्धित अधिशाषी अधिकारी की अध्यक्षता में स्कूटी रैली का आयोजन किया गया । जिसमें महिलाओं एवं पुरुषों द्वारा सहभागिता करते हुए जनपद में 23 फरवरी को सभी द्वारा मतदान अवश्य करने की अपील गयी ।
