फतेहपुर : विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 में जनपद में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से मा0 आयुक्त प्रयागराज श्री संजय गोयल ने महात्मा गांधी सभागार से माउस से क्लिक करके “मत,मतदाता और मतदान,लोकतंत्र की है । यह शान 23 फरवरी का महाअभियान,फतेहपुर करे मतदान ।

आप से अनुरोध है कि 23 फरवरी को अपने घर से निकल कर अपने परिवार के सभी वयस्क सदस्यों के साथ अवश्य मतदान करें और लोकतंत्र के इस महापर्व को सफल बनाएं” का संदेश जनपद में जो भी किसान यूपी एग्रीकल्चर पोर्टल में रजिस्टर्ड है ।
उनके नंबर पर भेजा गया,नये मतदाताओ,किसान मतदाताओं को बल्क मैसेज भेज कर मतदान के लिए जागरूक किया । उन्होंने कहा कि कॉलेज/स्कूलों के छात्रों के माध्यम से परिवार व समाज के मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित व जागरूक करने की अपील करे ।
मतदान के दिन 23 फरवरी 2022 को अवकाश (छुट्टी का दिन) न समझे सभी मतदाता अपने-अपने बूथ जाकर मतदान के लिए जागरूक करे । लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदान करके अपनी जिम्मेदारी को निभाये ।
इस मौके पर पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज डॉ० राकेश सिंह, जिलानिर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे व पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह,मुख्य विकास अधिकारी श्री सत्य प्रकाश, आई0एस0 सुश्री निधि बंसल, उपजिलानिर्वचन अधिकारी श्री विनय कुमार,अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री धीरेंद्र प्रताप,उपनिदेशक कृषि,पत्रकार बंधु सहित सम्बंधितगण उपस्थित रहे ।
