फतेहपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर की सचिव पूर्ण कालिक श्रीमती अनुराधा शुक्ला ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार आगामी 12 मार्च 2022 को जनपद में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है ।
उपरोक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में लघु प्रतिकर के फौजदारी वाद, एनआई एक्ट की धारा 138 ,भारतीय उत्तराधिकारी अधिनियम,वैवाहिक/पारिवारिक वाद,दीवानी वाद,मोटर दुर्घटना व प्रतिकर वाद,विद्युत अधिनियम से संबन्धित वाद,श्रम वाद, भूमि अध्यप्ति वाद,राजस्व वाद सहित अन्य प्रकार के लम्बित वादों को सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाएगा ।
पराविधिक स्वयं सेवको द्वारा डोर टू डोर गांव-गांव जाकर लोगो को 12 मार्च 2022 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित होने वाले मुकदमो के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी जा रही है । सभी आम नागरिकों को यह सन्देश दिया जाता है कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 12 मार्च 2022 में अपने-अपने वादों को सुलह – समझौते के आधार पर निस्तारण किये जाने हेतु सम्बन्धित कोर्ट में जाकर अपने वादो को नियत कराकर लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठायें ।
