फतेहपुर : मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज प्राथमिक विद्यालय मुरारपुर में सखी प्ले एंड वोट का सफल आयोजन ग्राम विकास अधिकारी श्रीमती शिवानी मिश्रा की अध्यक्षता में किया गया ।
एडीओ समाज कल्याण श्री ज्ञानेंद्र सिंह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे । इस आयोजन में विभिन्न श्रेणियों के खेलों में महिलाओं ने उत्सुक होकर प्रतिभाग किया । सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत शिवानी मैम ने सरस्वती पूजन व माल्यार्पण से किया,विद्यालय के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना की अति सुंदर प्रस्तुति दी गई । अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया व बच्चों ने शानदार स्वागत गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया । अध्यक्ष महोदय ने उपस्थित महिलाओं को वोट करने की शपथ दिलाई व समझाया कि “सारा काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो” आपका एक-एक वोट कीमती है और उस वोट की महत्ता को आप को समझना होगा ।
वोट अपील के बाद उपस्थित नारी शक्तियों ने विभिन्न खेलों यथा स्पून रेस ,बैलून रेस, म्यूजिकल रेस में उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया । नारी शक्तियों का उत्साह देखने लायक था । नारियों का संख्या बल इतना अधिक था कि प्रत्येक खेल को दो चरणों में खिलाया गया । जिन खेलों में महिलाओं ने प्रतिभाग किया ।
1- स्पून रेस 2-बैलून रेस 3-म्यूजिकल चेयर
विजेताओं में— स्पून रेस : संगीता प्रथम गीता द्वितीय , अनीता तृतीय,बैलून रेस-विमला प्रथम सोनम द्वितीय पूनम तृतीय म्यूजिकल चेयर:सुमती प्रथम प्रभा पांडेय द्वितीय,अनीता तृतीय
विद्यालय द्वारा वोट अपील हेतु बनाई गई रंगोली सराहनीय रही । साथ ही विद्यालय स्टाफ द्वारा की गई सजावट शोभनीय थी । उपस्थित शक्ति स्वरूपा को स्वल्पाहार भी कराया गया व वीडियो व एडीओ द्वारा पुरस्कृत भी किया गया ।
मुख्य अतिथि ज्ञानेंद्र सिंह ने महिलाओं को वोट देने हेतु प्रेरित किया और आशा की कि ग्राम पंचायत मुरारपुर में आगामी 23 फरवरी को 70 प्रतिशत से ऊपर मतदान होगा ।उपस्थित नारी शक्तियों में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान पुष्पा देवी ,संगीता,गीता,पुनीता,सोनम,सुमति,प्रभा पांडे,विमला,कृष्णा ,गीता प्रेमलता,अनीता,शोभा,रिचा रामा,सरोजिनी,विमला,रेखा राम दुलारी,प्रियंका,गायत्री पूजा,प्रीती,पिंकी,मंजू निर्मला आदि रहे । विद्यालय स्टाफ में सहायक अध्यापक आराधना व सहायक अध्यापक दीक्षा पटेल क़ा सहयोग व कार्य सराहनीय रहा ।
