फतेहपुर : विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में स्वीप कार्यक्रम द्वारा जनपद में शत प्रतिशत मतदान हेतु महिला मतदाताओं को जागरूक करने के लिए “सखी को फतह” फतेहपुर अभियान के अंतर्गत 19 फरवरी को पंचायतों एवं शहरी क्षेत्र में महिला खेल प्रतियोगिता सखी को वोट का आयोजन किया जाएगा । शहरी क्षेत्र में स्पोर्ट्स स्टेडियम शांति नगर फतेहपुर में बैडमिंटन,रस्साकशी, रेस लंगडी दौड़,म्यूजिकल चेयर एवं रेस खेल का आयोजन किया जाएगा । इसी प्रकार जनपद फतेहपुर की समस्त ग्राम पंचायतों में प्राथमिक विद्यालय खेलकूद मैदान खो खो रेस लंगडी दौड़ म्यूजिकल चेयर एवं बैलून रेस आदि का आयोजन किया जाएगा । यह प्रतियोगिता प्रातः 9:00 बजे से 11:00 बजे तक कराई जाएगी खेल प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय और पति स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा ।
महिला मतदाता जागरूकता अभियान प्रभारी सुश्री निधि बंसल ज्वाइंट मजिस्ट्रेट द्वारा इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिला मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक कराना है ।
