फतेहपुर : मलवा विकास खण्ड के मवईया गाव मे नियाम संस्था व सोनेको द्वारा उत्कर्ष फार्मर प्रोड्यूसर क्म्पनी के परिसर मे तीन दिवसीय किसान प्रशिक्षण शिविर मे कृषि उत्पादो को किस तरीके से मूल्य संवर्धित करते हुये किसानो को अधिक से अधिक मूल्य दिलाया जा सके तृतीय दिवस इसका प्रशिक्षण दिया गया ।

सोनार्तरी मल्टीस्टटे ऐग्रो कोआपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड में जैविक एवं एफपीओ प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी अपूर्व मिश्रा ने किसानो को बताया की यदि किसान भाई जैविक खेती करेगे तो अब बाजार मे इनका अधिक मूल्य है । जैविक उत्पादो कि मांग बढ रही है ।
प्रशिक्षण मे अनुसूचित जाति के लघु एवं सीमान्त किसानो को बैग व सब्जियो के बीज निशुल्क वितरित किये गये ।
कार्यक्रम कि अध्यक्षता रमाकान्त त्रिपाठी ने किया । कार्यक्रम का संचालन आलोक गौड़ ने किया । किसानो को प्रगतिशील किसान भुवन भाष्कर द्विवेदी,बजरंग सिंह,रणविजय सिंह ने सम्बोधित करते हुये जैविक खेती करने पर जोर दिया ।
किसान हरिकृष्ण अवस्थी ने उद्यान कि फसलो मे विपणन की जानकारी दिया । उद्यान विभाग के रामशंकर सोनकर,किसान मुन्नी देवी,बल्लू,रमेश कुमार आदि रहे ।
