फतेहपुर : घरेलू कलह के चलते युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया । युवक की हालत बिगड़ी तो परिजनों में हड़कंप मच गया । आनन-फानन में युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया ।
जानकारी के अनुसार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के दरवेशाबाद गांव के रहने वाले चंदन उम्र 20 वर्ष पुत्र श्री मोहन ने जहरीला पदार्थ खा लिया युवक चंदन की हालत बिगड़ी तो परिजनों में हड़कंप मच गया । आनन-फानन में एक युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया । हालांकि काफी देर चले उपचार के बाद युवक की हालत में सुधार हुआ तो परिजन वापस घर ले गए । परिजनों तथा ग्रामीणों में हड़कंप मचा रहा भारी भीड़ लगी रही ।
