संयुक्त राष्ट्र की 75वीं आम सभा के अध्यक्ष वोल्कान बोज़किर ने कहा है कि भारत में वो कोविड महामारी की त्रासदी देख बहुत दुखी हैं ।
उन्होंने ट्वीट कर कहा, ”भारत वो देश है जिसने मुश्किल वक़्त में उन देशों तक वैक्सीन पहुँचाई, जिनके लिए टीका की व्यवस्था करना आसान नहीं था । अब बारी दुनिया की है कि वो भारत की मदद करे । जब तक हर कोई सुरक्षित नहीं होगा तब तक कोई सुरक्षित नहीं होगा । मेरी संवेदना भारतीयों के साथ है ।”
I’m worried about the #COVID19 situation in India, a country which did so much to ensure #Vaccines4All in vulnerable countries. It’s time for the world to extend aid & support to India. No one’s safe until we’re all safe. My thoughts are w/ @IndiaUNNewYork & the Indian people.
— UN GA President (@UN_PGA) April 27, 2021
यूएनजीए में भारत के प्रवक्ता ब्रेनदेन वर्मा ने कहा है, ”भारत ने वैक्सीन के लिए ज़रूरतमंद देशों के ख़ातिर बहुत कुछ किया है । अब वक़्त आ गया है कि दुनिया भारत की मदद करे । भारत कोरोना से जंग ज़रूर जीतेगा ।”
हालांकि भारत की मदद के लिए कई देश सामने आए हैं । अमेरिका, जापान, सिंगापुर, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और ख़ास करके ख़ाड़ी के इस्लामिक देश भी भी भारत की खुलकर मदद कर रहे हैं । सऊदी अरब, यूएई, कुवैत और क़तर भारत में मेडिकल ऑक्सीजन आपूर्ति में मदद कर रहे हैं ।
