लखनऊ (उत्तर प्रदेश) : यूजर अनुभव में सुधार करने के उद्देश्य से अग्रणी ग्लोबल स्मार्ट डिवाईस ब्रांड,ओप्पो ने अपने हैदराबाद आरएंडडी केंद्र में स्पेशलाईज़्ड पॉवर एवं परफॉर्मेंस लैब की स्थापना करने की घोषणा की है । युवा भारतीयों की तीव्र जीवनशैली के कारण कम पॉवर कंज़ंप्शन,लंबी बैटरी लाईफ के साथ उच्च परफॉर्मेंस वाली डिवाईस की जरूरत है । यह लैब वास्तविक जीवन के परिदृश्य का विकास कर मौजूदा इस्तेमाल की जरूरत के अनुरूप इनोवेशन लाकर डिवाईसेस को ज्यादा एनर्जी-एफिशियंट बनाएगी ।
यह नई स्थापित की गई लैब महत्वपूर्ण समस्याओं, जैसे सॉफ्टवेयर बग्स का समाधान कर ऐसे सॉल्यूशंस का विकास करेगी । जो अंतिम उपभोक्ता के अनुभव को बेहतर बनाने में मुख्य भूमिका निभाएंगे ।
अत्याधुनिक टूल्स व सुविधाओं द्वारा इस लैब का उद्देश्य सुगम परफॉर्मेंस एवं लंबी बैटरी लाईफ़ जैसे इनोवेशन कर गेमिंग, फ़ोटोग्राफी,वीडियोग्राफी,वीडियो कॉलिंग एवं स्ट्रीमिंग जैसी भारी उपयोग की स्थितियों में यूज़र के अनुभव में सुधार करना है । इस लैब के इंजीनियर बैटरी बचाने सहित परफ़ॉर्मेंस के मुख्य पहलुओं पर काम करेंगे ,डिवाईस की हीटिंग में सुधार करेंगे, जिससे अंतिम उपभोक्ता के अनुभव में सुधार होगा ।
लैब के लॉन्च के बारे में,तसलीम आरिफ़,वीपी एवं आरएंडडी हेड,ओप्पो इंडिया ने कहा,‘‘पॉवर एवं परफ़ॉर्मेंस लैब की स्थापना भारत में संपूर्ण प्रोडक्ट डेवलपमेंट का परिवेश विकसित करने का हमारा सपना पूरा करने की दिशा में तीसरा महत्वपूर्ण कदम है । मौजूदा समय की चुनौतियों व अनिश्चितताओं के खिलाफ आशा और प्रेरणा का संचार करने वाले हमारे “इंस्पिरेशन अहेड” के उद्देश्य के साथ हम स्मार्टफोन के लिए इनोवेशन से लेकर मैनुफ़ैक्चरिंग तक भारत में करके सेल्फ़-सस्टेनेबल परिवेश का निर्माण करने के लिए काम कर रहे हैं ।’’
लैब से अपेक्षित विकास के बारे में बात करते हुए, तसलीम ने कहा, ‘‘खासकर 5जी की भारत में शुरुआत के साथ यह लैब यूज़र के अनुभव में अगली बड़ी क्रांति लाने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रगति है । यह लैब ऐसे समाधानों का विकास करेगी । जो बेहतरीन पॉवर ऑप्टिमाईज़ेशन एवं अतुलनीय परफॉर्मेंस देंगे । जो हर 5जी डिवाईस के लिए बहुत जरूरी है । आरएंडडी सेंटर के साथ इस ऑप्टिमाईज़ेशन लैब की स्थापना द्वारा हम ओप्पो की ओर से मानवों के लिए ऐसी टेक्नॉलॉजी का विकास करना चाहते हैं । जो दुनिया के लाखों यूज़र्स के हाथों में पहुंच सके ।’’
यह नई स्थापित की गई लैब तीव्र एवं स्मूथ परफ़ॉर्मेंस पर केंद्रित रहते हुए उत्पाद के पूरे जीवनचक्र में यूज़र को निरंतर प्रीमियम अनुभव प्रदान करने के लिए शोध एवं इनोवेशन लाने में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है । पॉवर लैब भारी उपयोग के दौरान पॉवर कंज़ंप्शन को कम करने के लिए ऑपरेटिंग सिस्टम के स्तर पर जाकर संशोधन करेगी और डिवाईस की हीटिंग परफॉर्मेंस को कम कर सुरक्षित व प्रीमियम अनुभव प्रदान करने का प्रयास करेगी ।
परफॉर्मेंस लैब में होने वाला आरएंडडी ऐसे उत्पादों का विकास करेगा,जो स्थिर यूज़र अनुभव प्रदान करते हैं । यह लैब में स्थापित अत्याधुनिक उपकरणों द्वारा प्राप्त होगा । जिससे टीम को टेस्ट,ऑप्टिमाईज़ और इनोवेट करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा यह लैब हाई परफॉर्मेंस गेमिंग,वीडियो कैप्चरिंग,लो लाईट फोटोग्राफी एवं अन्य गहन प्रोसेसिंग वाले कामों में सभी आगामी डिवाईसेस द्वारा बेहतर यूज़र अनुभव एवं विस्तृत परफॉर्मेंस मीट्रिक्स सुनिश्चित करेगी । इस लैब द्वारा किए गए प्रोडक्ट इनोवेशन ओप्पो के भविष्य के उत्पादों में पॉवर एवं परफॉर्मेंस के उच्च स्टैंडर्ड प्रदान करेंगे ।
ओप्पो ने हाल ही में हाई-स्पीड फ्लैश चार्जिंग में दो प्रगतियों की घोषणा की-बैटरी हैल्थ इंजन (बीएचई) के साथ 150 वॉट सुपरवूक और फ्लैश चार्ज टेक्नॉलॉजी के साथ 240 वॉट सुपरवूक । बैटरी हैल्थ इंजन (बीएचई) के साथ 150 वॉट सुपरवूक फ्लैश चार्ज,चार्ज बंप्स के साथ डायरेक्ट चार्जिंग टेक्नॉलॉजी का इस्तेमाल करता है । इसलिए यह 4500 एमएएच की बैटरी को 0 से 50 प्रतिशत तक केवल 5 मिनट में और 100 प्रतिशत तक केवल 15 मिनट में चार्ज कर देता है ।
इसके अलावा,240वॉट सुपरवूक टेक्नॉलॉजी 24वोल्ट/10 एंपियर चार्जिंग को सपोर्ट करती है और यह 4200 एमएएच की बैटरी को 9 मिनट में 100 प्रतिशत चार्ज कर देता है ।
ओप्पो ने हैदराबाद आरएंडडी सेंटर में पिछले 2 सालों में 5जी इनोवेशन लैब और कैमरा इनोवेशन लैब भी लॉन्च की है, जिसका उद्देश्य 5जी एवं कैमरा के क्षेत्र में इनोवेशन की सीमाओं को बढ़ाना है । 450 से ज्यादा टीम सदस्यों एवं आगे बढ़ते इंडिया आरएंडडी सेंटर के साथ ओप्पो का उद्देश्य अंतिम उपभोक्ता पर केंद्रित विशेषताओं के लिए और ज्यादा लैब्स स्थापित करना है ।
