फतेहपुर : फतेहपुर एससी-एसटी एक्ट न्यायालय में पेशी में आए एक मुअक्किल की न्यायालय के बाहर अचानक हार्ट अटैक पड़ने से मौत हो गई ।
मिली जानकारी के अनुसार जनपद की खागा तहसील क्षेत्र के ग्राम ऐलाई निवासी जगरुप पुत्र सुक्खा एससी-एसटी एक्ट न्यायालय फतेहपुर तारीख पर आया था । अचानक न्यायालय के बाहर उसे हार्ट अटैक हो गया । जिसमें उसके मौके पर ही मौत हो गई । पेशी में आए मुअक्किल की मौत होने की खबर पर अधिवक्ताओं की मौके पर भीड लगी रही । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा ।
