कानपुर : ई-श्रम पंजीयन में उत्तर प्रदेश को प्रथम स्थान मिला है ।
हम आपको बताते चलें भारत सरकार गरीब तबके श्रमिकों के लिए विभिन्न योजनाएं लागू कर रही है । जिन्हें जन जन तक पहुंचाने का काम श्रम विभाग को दिया जाता है ।
उत्तर प्रदेश के श्रमायुक्त डॉ० राजशेखर के निर्देशन में ई-श्रम पंजीयन में उत्तर प्रदेश श्रम विभाग को प्रथम स्थान मिला है । उत्तर प्रदेश को यह गौरव दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अपर श्रमायुक्त एसपी शुक्ला व उनकी टीम की रही ।
जिसमे कानपुर नगर में 15 लाख से अधिक असंगठित क्षेत्र के श्रमिको का पंजीयन अपर श्रमायुक्त एस पी शुक्ल के कुशल नेतृत्व मे संपन्न हुआ । श्रम विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों ने दिन रात एक कर पूरी कर्तव्य निष्ठा से मेहनत से कार्य किया ।
हमारी जानकारी के अनुसार जिसमे सहायक श्रमायुक्त डॉक्टर निकी नैनसी,बालगोविंद,प्रभात मिश्रा रजनीश उपाध्याय,विश्राम प्रसाद सहित समस्त कर्मचारियों अधिकारियों के लगनपूर्वक कार्य करने से ही उत्तर प्रदेश के श्रम विभाग को भारत सरकार की ओर से प्रथम स्थान प्रदान किया गया है ।
