कानपुर : आज संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति उ.प्र.कानपुर मंडल के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी ने पेंशनर्स सभागार कोषागार कानपुर नगर में कराया गया ।
संयोजक इंजीनियर ए एन द्विवेदी,सह संयोजक बी एस तिवारी,लाल सिंह,गेंदा लाल त्रिपाठी,डॉ० अवधेश कुमार मिश्रा ,सी बी सिंह गौर व कोषाध्यक्ष रवि भूषण सिंह गौर ने शपथ ग्रहण कर पेंशनरों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष की हुंकार भरी । परिषद के संगठन मंत्री हरीश श्रीवास्तव ने कहा कि परिषद हर स्थिति में पेंशनर्स के साथ है ।
