फतेहपुर : आज बिंदकी नगर पालिका परिषद में अधिशाषी अधिकारी की अगुवाई में अगली 12 को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर एक बैठक हुई । जिसमे अधिक से अधिक नगर पालिका परिषद के वादों को विस्तारित कराए जाने पर बल दिया गया । इस मौके पर सभी स्वच्छता कर्मचारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति जागरूक किया गया ।
अधिशाषी अधिकारी प्रवीण कुमार ने बैठक में मौजूद सभी कर्मचारियों को अगली 12 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी देते हुए कहा कि लोक अदालत में अधिकाधिक वादों का निस्तारण किया जाएगा । जिसके लिए सभी कर्मचारी इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करें और लोगों को जागरूक करें जिससे वादों का अधिक से अधिक निस्तारण कराया जा सके ।
बैठक में अधिशाषी अधिकारी प्रवीण कुमार के साथ मनोज शुक्ला,गिरीश पांडेय,धर्मेन्द्र यादव,राकेश कुमार,राम सिंह, कृष्ण मुरारी व अनिल सहित समस्त कर्मचारी मौजूद रहे ।
