फतेहपुर : बिन्दकी तहसील आगमन पर जिला जज से अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने मुलाकात की और एक ज्ञापन देकर मांग किया कि तहसील के किनारे बाउंड्री से सटा जो नाला बना हुआ है । उसमें भारी गंदगी रहती है नगरपालिका के लोग सफाई नहीं कर पाते नाला सकरा है । जिसके चलते बदबू रहती है । संक्रामक बीमारी फैलने का डर बना रहता है । अतः इस नाले को हटाकर नाले को दुकानों तथा सड़क के बीच बनवाया जाए । इस मामले में जिला जज ने जिलाधिकारी को निर्देशित किया ।
बिंदकी तहसील परिसर में फतेहपुर के जिला जज अशोक कुमार सिंह मंगलवार की शाम को पहुंचे जिला जज से अधिवक्ता संघ ने मुलाकात की और एक सूत्रीय मांग की कि तहसील के किनारे बांदा सागर रोड की ओर बाउंड्री से सटा हुआ जो नाला बना हुआ है । वह बेहद सकरा है । नगर पालिका परिषद के कर्मचारी उसकी सफाई नहीं कर पाते नाला पूरी तरह से गंदगी से पटा रहता है । बदबू आती है संक्रामक बीमारी फैलने का डर रहता है । मच्छर लगते हैं ।जिसके कारण अधिवक्ताओं तथा आम नागरिक को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है ।
अधिवक्ताओं ने मांग किया कि इस नाले को यहां से हटाकर नाले को तहसील के किनारे बनी दुकानें तथा रोड के बीच बनवाया जाए ताकि नाले की सफाई हो सके तथा गंदगी दूर हो सके । इस मामले को जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने गंभीरता से लेते हुए जिला अधिकारी को निर्देशित किया कि नाले को हटाकर नाले को दुकानों तथा सड़क के बीच बनवाया जाए ।
इस मौके पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुरेश सिंह चौहान महामंत्री राम नारायण अग्निहोत्री संयुक्त सचिव प्रशासन शैलेंद्र अग्निहोत्री वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल वर्मा कोषाध्यक्ष नरेंद्र वर्मा अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह गौतम सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे ।
