कानपुर : महिला दिवस के अवसर पर आज कानपुर महानगर की महापौर श्रीमती प्रमिला पांडेय ने प्रमुख समाजसेविका श्रीमती अंजली श्रीवास्तव को सम्मानित किया ।
समाज सेविका अंजली श्रीवास्तव ने जहां समाज सेवा के कार्यों में हमेशा तत्पर रहती है । वहीं कोरोना संक्रमण काल में किए गए सेवा कार्य काबिले तारीफ रहे हैं । अपनी जान की परवाह किए बिना निरंतर गरीब परिवारों व यात्रियों को राशन व खाना पानी की व्यवस्था शहर के विभिन्न स्थानों पर जाकर किया है । स्वास्थ्य परीक्षण शिविर,नेत्र परीक्षण शिविर, नेत्र आपरेशन शिविर भी अनवरत आयोजित करती रहती है ।
