फतेहपुर : मुखबिर की सटीक सूचना पर बिंदकी कोतवाली पुलिस ने छापेमारी की कार्रवाई कर 17 बोरी चीनी के साथ एक आरोपी को मय साथ में एक बाइक के गिरफ्तार कर लिया वहीं दूसरा आरोपी पुलिस बल पर फायरिंग करता हुआ मौके से भाग निकला । पुलिस उसकी तलाश कर रही है ।
जानकारी के अनुसार आज मंगलवार की भोर में मुखबिर की सटीक सूचना पर जोनीहा चौकी इंचार्ज महेश सिंह ने सिपाही सतीश भार्गव सिपाही नवनीत यादव सिपाही भीम प्रकाश के साथ कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के सरदारपुर मोड़ के समीप एक खंडहर में छापेमारी की कार्रवाई कर 17 बोरी चीनी पकड़ी गई एक बाइक भी बरामद हुई । एक आरोपी दीपक पुत्र जिया लाल निवासी शाहबाजपुर को पुलिस ने पकड़ लिया ।जबकि दूसरा आरोपी साजिद पटेल पुत्र इंद्रपाल पटेल निवासी शहजादपुर पुलिस बल पर तमंचे से फायर करता हुआ मौके से फरार हो गया । जिसकी पुलिस तलाश कर रही है ।
बताते चलें कि कोतवाली क्षेत्र के सहवाजपुर गांव में 4 मार्च को सुरेंद्र पटेल निवासी उर्दौली के किराना की दुकान से 20 बोरी चीनी चोरी हो गई थी । जिस पर दुकानदार सुरेंद्र पटेल ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था ।
पुलिस ने इसी मामले में मुखबिर के सटीक सूचना पर छापेमारी की कार्रवाई की तो 17 बोरी चीनी बरामद हो गई । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है । वहीं दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही ।
