कानपुर : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग एवं महिला कल्याण विभाग कानपुर के सहयोग से महिला मंगल दल गौरी लक्खा चौबेपुर ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें बेटियों ने पेंटिंग के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया ।
इस अवसर पर महिला मंगल दल अध्यक्षा अलका ने कहा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बेटियों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई एवं पेंटिंग के माध्यम से स्वच्छता का संदेश भी सभी को दिया । बेटियों ने पेंटिंग के माध्यम से स्वच्छ भारत अभियान का भी संदेश दिया । इस अवसर पर युवा कल्याण विभाग की भी विभिन्न जानकारी उपस्थित महिला मंगल दल सदस्यों को दी गई । इस अवसर पर उपस्थित राधा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा महिलाएं स्नेह प्रेम और करुणा का सागर है ।

शक्ति नारी ममता की गागर है इस अवसर पर कुमारी दिव्या के द्वारा नारी शक्ति पर गीत भी प्रस्तुत किया गया नारी तुम ही केवल श्रद्धा हो विश्वास रजत नग पद तल में पीयूष स्रोत सी बहा करो जीवन के सुंदर समतल में सदैव मानव के लिए त्याग और बलिदान इस स्नेह श्रद्धा धैर्य सहिष्णुता का जीवन बिताने वाली महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बधाई प्रस्तुत करती हूं ।
इस अवसर पर पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनामिका द्वितीय स्थान दीपाली तृतीय स्थान पर आश्वी रही जिनको पुरस्कार देकर विनय त्रिपाठी अलका राधा द्वारा सम्मानित किया गया इस अवसर पर कोमल दिव्या वीरा सिद्धि अवनी कृति आदि महिला मंगल दल की सदस्य गण उपस्थित रहे ।
