फतेहपुर : देवमई विकासखंड के ग्राम हरदासपुर गंगरावल में वृन्दावन के ख्यातिलब्ध श्री कृष्ण रासलीला के कलाकारों द्वारा सात दिवसीय लीला के प्रथम दिन वासुदेव व कंश संवाद,महर्षि नारद द्वारा कंस को भ्रमित कर आठवां पुत्र भी पहला हो सकता है बता कर भ्रमित कर देना,कंश द्वारा देवकी के प्रथम पुत्र को नारद द्वारा बताई गई गणना के मुताबिक देवकी के प्रथम पुत्र को मौत के घाट उतार देना आदि लीलाओं का मंचन किया गया ।

आज देवकी के अन्य पुत्रों का वध,कंश का देवकी के आठवें पुत्र श्री कृष्ण का जन्म होना और वसु देव द्वारा बाल कृष्ण को मथुरा से गोकुल पहुंचाना ,वसुदेव द्वारा गोकुल से कन्या को लाना मायावी कन्या द्वारा आकाश वाणी में बताना कि उसका काल जन्म ले चुका है,पूतना वध आदि लीलाओं का मंचन किया जाएगा ।
इस मौके पर नील कंठेश्वर रासलीला कमेटी के पूर्व प्रधान संतोष शुक्ला,उमेश तिवारी,निखिल शुक्ला,सुनील शुक्ल,श्री चंद कुशवाहा,कल्लू दूधिया,अंकेश पासवान,महेश मिश्रा, अविनाश तिवारी,हरिओम कुशवाहा,संतोष तिवारी,कमलेश गुप्ता,राजेश गुप्ता आशुतोष शुक्ला व राम शंकर कुशवाहा सहित अनेक लोग मौजूद रहे ।
