लखनऊ : भारत के सबसे बड़े लर्निंग प्लेटफॉर्म,अनएकेडमी ने आज अनएकेडमी स्टोर के लॉन्च की घोषणा की । यह देश में इसका पहला एक्सपीरियंस स्टोर है । इनमें से पहला स्टोर नई दिल्ली में खोला जा रहा है । जिसका उद्देश्य लर्नर्स के बीच प्लेटफॉर्म की प्रस्तुतियों के बारे में जागरुकता बढ़ाना है । ताकि अनएकेडमी पूरे जनसमूह तक उच्च गुणवत्ता के ज्ञान पहुंचाने के अपने उद्देश्य को पूरा कर सके ।
अनएकेडमी ने इस स्टोर को लर्नर्स के लिए एक ऑफलाईन टचप्वाईंट के रूप में डिज़ाईन किया है जहां वो इस प्लेटफॉर्म की विभिन्न प्रस्तुतियों को देखकर उनका अनुभव ले सकते हैं । इस स्टोर को लर्नर्स को अपने करियर के विकल्पों से अवगत रखने और एक मानसिकता वाले लोगों के साथ कनेक्ट होने में मदद करने के लिए बनाया गया है ।
विशेषज्ञों के साथ ऑन-ग्राउंड काउंसलिंग और शीर्ष एजुकेटर्स के साथ समय-समय पर होने वाली मुलाकात तथा अन्य कई सुविधाएं स्टोर पर लर्नर्स को समग्र अनुभव प्रदान करती हैं । ताकि वो अपने लक्ष्य के बारे में अपने ज्ञान का विस्तार कर सकें । विद्यार्थी स्टोर में काउंसलिंग प्राप्त कर एवं कंटेंट की प्रस्तुतियां देखकर अपने चयनित करियर के लिए सदस्यता भी खरीद सकते हैं ।
अनएकेडमी समूह के को-फाउंडर एवं सीईओ, गौरव मुंजल ने कहा,
“उच्च गुणवत्ता के ज्ञान को पूरे जनसमूह तक पहुंचाने के लिए यूट्यूब चैनल के साथ शुरू हुआ सफर आज अनएकेडमी स्टोर्स के रूप में नया आकार ले रहा है । इस स्टोर्स के साथ हम एक मानसिकता वाले लर्नर्स के समुदाय का निर्माण करने की ओर बढ़ रहे हैं ।”
“हमें उम्मीद है कि विशेषज्ञ एवं एजुकेटर कनेक्ट्स,लाईब्रेरी , क्लासरूम्स आदि के साथ ये एक्सपीरिएंशल स्टोर लर्नर्र को अपने द्वारा चुने गए करियर की विस्तृत जानकारी प्राप्त करने में मदद करेंगे । हमें अपने उत्पादों एवं सेवाओं के लिए बेहतरीन फीडबैक मिला है और हम इस बात को स्वीकार करते हैं कि फिज़िकल एक्सपीरिएंशल टचप्वाईंट भरोसा व विश्वास पैदा कर भविष्य में उन्हें फायदा पहुंचाएंगे ।”
अनएकेडमी स्टोर ब्राउज़िंग का अनुभव बेहतर बनाने के लिए अत्याधुनिक और मिनिमलिस्ट डिज़ाईन के साथ बने हैं । इंटीरियर का वातावरण अनएकेडमी की संस्कृति का प्रतीक है । व्हाईट रंग का विस्तृत इस्तेमाल और वूडन फर्नीचर फर्श को काफी शांतिपूर्ण बनाता है ।
