कानपुर : जीनियस प्रेस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश खरे प्रदेश प्रभारी डॉ० के०एम० त्रिपाठी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल गुप्ता ,उपाध्यक्ष अनुपम कुमार शुक्ला, प्रदेश महामंत्री कुलदीप सक्सेना,प्रदेश सचिव सुरेश चौरसिया,कीर्ति कुमार शुक्ला,रवीन्द्र त्रिपाठी एवं मुकेश दीक्षित प्रदेश संगठन मंत्री आशीष मिश्रा विधि सलाहकार पद्म चन्द्र गुप्ता मण्डल अध्यक्ष पी०एन० शर्मा किशन चन्द्र मेहरोत्रा रमेश कुमार शर्मा दिनेश कुमार अग्रवाल सदस्यगण राकेश दुबे प्रदीप नागर व जय प्रकाश तिवारी ने प्रदेश एवं देशवासियों को होली पर्व पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि यह पर्व हमें वैमनस्य मिटा कर पवित्र हृदय से मिलने का संदेश देता है ।
पदाधिकारियों ने कहा कि यह पर्व आपसी सद्भाव और भाईचारे का प्रतीक है इसलिए हमें यह ख्याल रखना होगा कि हम गुलाल की होली खेलें और जबरन किसी को भी रंग न लगाएं तथा आर्गेनिक रंगों का ही प्रयोग करें । हमें अपने मुस्लिम भाइयों की जुमें की नमाज का भी ध्यान रखना होगा ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो ।
