कानपुर : सरसौल विकासखंड के अंतर्गत गौतम नौगवां और करबिगवां रेलवे स्टेशन के मध्य जंगलों में भीषण आग लग गई । स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोन द्वारा फायर ब्रिगेड को बुलाया गया । बुधवार को लगभग दोपहर को करीब 2:30 बजे ग्रामीणों द्वारा पुरवामीर पुलिस को सूचना मिली कि करबिगवां स्टेशन और गौतम नौगवां के बीच किसी अराजक तत्वों द्वारा जंगल में आग लगा दी धीरे-धीरे आग जंगलो में बेकाबू हो गई । जंगलों में अराजक तत्वों ने आग लगा दी । इससे करीब आधा हेक्टेयर से अधिक जंगल आग की चपेट में आ गया । जंगलों की आग के आबादी में पहुंचने से करीब पांच छह घास के लुट्टे जल कर राख हो गए । सूचना पर मौके पहुंचे पुरवामीर चौकी इंचार्ज अपने दल बल के साथ फायर ब्रिगेड को सूचना दी मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड व स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर करने की कोशिश में लगे रहे । स्थानीय लोगों ने बताया कि इस जंगल में पिछले साल भी किसी अराजक तत्व द्वारा आग लगा दी गई थी जिससे कई जानवर आग की चपेट में आकर मौत हो गई थी । पुलिस द्वारा बताया कि आग जंगल में आग लगने का कारण स्पष्ठ नही हो पाया है फिलहाल फायर ब्रिगेड व पुलिस द्वारा आग पर काबू करने की कोशिश की जा रही है ।
