लखनऊ : राजकीय आईटीआई अलीगंज व मोहनलालगंज में एचसीएल फाउन्डेशन के सहयोग से ड्रोन ट्रेनिंग संपन्न हुई । ये ट्रेनिंग दो चरणों में संपन्न हुई पहला चरण अलीगंज आईटीआई में जो कि 2 मार्च से 8 मार्च तक चली और दूसरा चरण आईटीआई मोहनलालगंज में 9 मार्च से 15 मार्च तक दी गई ।
इस ट्रेनिंग में कुल 9 इस्ट्रक्टर्स्ट और 24 बालिकाओं ने भाग लिया । यह ट्रेनिंग एचसीएल फाउंडेशन के समर्थन से ग्रे सिम लेर्निंग फाउन्डेशन द्वारा आयोजित की गई ।
इसमें ड्रोन असेंबल,रिपेयर,ड्रोन पायलट की ट्रेनिंग प्रदान कि गई । ड्रोन technology में रोजगार के अवसर,स्वरोजगार आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई । ये ट्रेनिंग प्रेडूलिव लैब्स कंपनी द्वारा दी गई ।
ट्रेनिंग समाप्ति के पश्चात 2 प्रशिक्षार्थी को इंटर्नशिप के लिए चयनित भी किया गया ।
एचसीएल फाउंडेशन समर्थित, स्किल रथ और आईटीआई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट में आगे भी ऐसी नई तकनीक जैसे आईओटी, 3d प्रिंटर, इलेक्ट्रिक व्हीकल आदि की ट्रेनिंग आईटीआई में आयोजित की जाएगी ।
