रिपोर्ट : रवीन्द्र त्रिपाठी
फतेहपुर : बकेवर पुलिस ने सात ओवरलोड मोंरग ट्रकों को पकड़ा है । एआरटीओ प्रशासन की संयुक्त टीम ने सभी को सीज करते हुए जुर्माने की कार्यवाही की है ।
बताया जाता है कि जहानाबाद मुगल मार्ग सिथति यूटीआई कालेज के समीप एक ढ़ाबा संचालक द्बारा ओवर लोड मोंरग के टोकेन जारी कर पुलिस की लोकेशन दी जाती थी ।
थानाध्यक्ष बकेवर नीरज कुमार यादव को क्षेत्र के एक ढाबे से ओवरलोड मोंरग के टोकेन जारी किये जाने की भनक लगी । उन्होंने पुलिस टीम को सक्रीय किया और खुलासे में लग गये । जिसका आडियो भी बकेवर थाने में तैनात एक सिपाही व ट्रक चालक के बीच लोकेशन की बातचीत होने का वायरल हुआ ।
थानाध्यक्ष ने एक ओवर लोड मोंरग ट्रक को धर दबोचा और उच्चाधिकारियों को सूचना दी । खबर पाकर नायब तहसीलदार रवी प्रजापति,एआरटीओ आये । प्रशासन की संयुक्त टीम ने चौडगरा-घाटमपुर मुगल मार्ग में अभियान चलाकर सात ओवर लोड मोंरग ट्रकों को पकड़ा । जिन्हें एआरटीओ ने बकेवर थाने लाकर सीज करते हुए जुर्माना वसूलने की कार्यवाही की है । वहीं बकेवर पुलिस की नजर दिन भर क्षेत्र के ढाबा संचालकों में पर रही तो हड़कंप मचा रहा ।
