फतेहपुर : थाना बकेवर पुलिस ने एक अभियुक्त के कब्जे से 17 पौवा देशी शराब बरामद कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बकेवर के उप-निरीक्षक नाहर सिंह ने मय हमाराही कर्मचारी गणों के साथ एक अभियुक्त रामकिशोर पुत्र देवी दयाल निवासी शाहजहांपुर थाना बकेवर जनपद फतेहपुर उम्र करीब 58 वर्ष के कब्जे से 17 अदद पौवा देशी शराब बरामद किया । पुलिस ने जिसके संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 49/2022 धारा-60 EX Act पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की ।
