फतेहपुर : विलुप्त हो रही गौरैया पक्षी के संरक्षण के लिए युवा विकास समिति थाना पानी अभियान चलाएगी ।
यह जानकारी देते हुए विश्व गौरैया दिवस पर युवा विकास समिति के प्रवक्ता आलोक गौड़ ने एक संकल्प दोहराते हुए बताया कि पूर्व की भाति इस बार की गर्मी में भी विलुप्त हो रही गौरैया को बचाने के लिए युवा विकास समिति द्वारा दाना पानी अभियान चलाया जाएगा ।
आपको बताते चले की इस बार मार्च से ही तापमान अधिक हो गया है और ऐसे में परिंदो को पानी नही मिलता है । उनके हलक तक दाना पानी पहुंचाने और उनकी जान बचाने के लिए ही यह अभियान चलाया जाता है । अभियान के तहत तेजी से विलुप्त हो रही नन्ही चिड़िया गौरैया के संरक्षण के लिए स्कूलों में बच्चों को,विद्यार्थियों को भी प्रेरित किया जाएगा । लोगो को जागरूक करने के लिए मिट्टी के बने सपोले वितरित किए जायेगे ।
आलोक गौड़ ने बताया भीषण गर्मी में जब सारे संसाधन होते हुए जब मानव जीवन त्रस्त हो जाता है तो पक्षियों की तो प्राण पे बन आती है । जो लोग इस अभियान में सहयोग करेगे उन्हें अपने सोशल मीडिया एकाउंट में स्थान दूंगा ताकि अन्य लोग प्रेरित हो सके ।
