फतेहपुर : बीते दिन किशनपुर कस्बा में होली के दिन रंग लगाने पर हुए संघर्ष में प्रशासनिक सक्रियता से स्थिति नियंत्रण में हो जाने के बाद भी सोशल मीडिया और फेस बुक में झूठी अफवाह फ़ैलाने वालो पर शिकंजा कसते हुए प्रशासन ने ऐसे सात लोगों के खिलाफ धारा-153ए,505 आईपीएस/आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज गिरफ्तार कर लिया गया । अब स्थिति पूर्णतया सामान्य है ।
किशुनपुर पुलिस के अनुसार अफवाह फ़ैलाने वाले अन्य लोगों की तलाश की जा रही है । जिला प्रशासन ने लोगों से अपील किया है कि वह अफवाहों पर ध्यान न दें ।
