फतेहपुर : सेठ एमआर जैपुरिया स्कूल बिंदकी शाखा का आज विधिवत शुभारंभ हुआ । अगले 01अप्रैल 2022 से शुरू होने वाले शिक्षा सत्र के लिए कल 21 मार्च से छात्र प्रवेश ले सकेंगे ।

उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए जयपुरिया स्कूल ग्रुप के महाप्रबंधक ने बताया कि सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल विश्व के उन शिक्षा संस्थानों में एक है जिसका रिजल्ट हमेशा 99 फीसदी रहता है । स्कूल में सभी तरह की आधुनिक शिक्षा की सभी फैसिलिटी छात्र छात्राओं के लिए उपलब्ध है ।देश के 12 जिन शिक्षा संस्थानों को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शिक्षा संस्थान के रुप में फिनलैंड द्वारा सम्मानित किया गया था ।उनमें सेठ एम आर जैपुरिया स्कूल भी शामिल हैं ।
