फतेहपुर : पश्चिम बंगाल के हुगली से वैष्णो देवी तक साइकिल यात्रा कर रहे जयदेब रॉउत आज फतेहपुर में आना हुआ ।
जयदेब रॉउत जी का मुख्य उद्देश्य ब्लड की कमी से किसी की जान न जाये और हुगली से फतेहपुर आने तक करीब एक हजार से ज्यादा लोगो को प्रोत्साहित किया ।
वही फतेहपुर पहुचते ही सर्व फार ह्यूमैनिटी फतेहपुर टीम द्वारा जयदेब रॉउत जी का स्वागत जिला अस्पताल में सर्व फार ह्यूमैनिटी टीम अध्यक्ष गुरप्रीत कौर व भाजयुमो जिला महामंत्री प्रसून तिवारी ने किया ।
इसके अलावा गुरमीत सिंह,शिव गुप्ता,विजय पाण्डेय व ब्लड बैंक टीम से अशोक शुक्ला,पूजा,दीपाली वर्मा,बृजेश और राजू कैथवास, संतोश उपस्थित रहे ।
