फतेहपुर : जिला विधिक सेवा प्रधिकरण फतेहपुर सचिव पूर्ण कालिक श्रीमती अनुराधा शुक्ला ने बताया कि अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,फतेहपुर अशोक कुमार सिंह-तृतीय के दिशा निर्देशन में आज पराविधिक स्वयं सेवकों को दाम्पत्य विवादो के प्री-लिटिगेशन स्तर पर आम जन मानस को जागरुक करने हेतु एवं लधु विवादो के निस्तारण हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
उक्त प्रशिक्षण में श्रीमती अनुराधा शुक्ला सचिव पूर्ण कालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,फतेहपुर एवं रिर्सोस परसन श्रीमती संतोष कुमार शुक्ला,मध्यस्थ अधिवक्ता एवं श्री अतर सिंह मध्यस्थ अधिवक्ता द्वारा मुख्यालय स्तर से आये पराविधिक स्वयं सेवक,तहसील सदर एवं बिन्दकी से आयेे पराविधिक स्वयं सेवको को दाम्पत्य विवादो के प्री-लिटिगेशन स्तर पर निस्तारण हेतु आम जनमानस को जागरुक करने एवं उनसे प्रार्थना पत्र प्राप्त करने तथा उन प्रार्थना पत्रो को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को प्राप्त कराने के विषय में संवेदनशील बनाने हेतु प्रशिक्षण में उपस्थित पराविधिक स्वयं सेवको को प्रशिक्षण प्रदान किया गया ।
उक्त प्रशिक्षण में दूर-दराज/गांव में रहने वाले लोगो के वैवाहिक विवादो को उनके प्री-लिटिगेशन स्तर के प्रार्थना पत्र के जरिये बिना कोर्ट में दाखिला किये ही उनके वैवाहिक विवादो को सौहार्दपूर्ण निपटान किये जाने सम्बन्धी जानकारी प्रदान की गयी साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि प्रत्येक लीगल एड़ क्लीनिक में प्रार्थना बाक्स/पेटिका में रखी जायेगी । जिसमें ग्रामीण आम जन मानस लोगो के प्रार्थना पत्रो को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में उपलब्ध कराये जाने हेतु जानकारी प्रदान की गयी ।
उक्त प्रशिक्षण में अवधेश कुमार,रवि कुमार,दिनेश श्रीवास्तव, राजेश,शिवसिंह,मो0 राशिद कुरैशी,अजमेर सिंह,शैलेन्द्र कुमार तिवारी,रुपेश कुमार सिंह,लोक नाथ पाण्डेय,सुबेदार मेजर रामकृष्ण,उमेश सिंह भदौरिया आदि पराविधिक स्वयं सेवक उपस्थित रहे ।
