फतेहपुर : जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जनपद में निर्माणाधीन 50 लाख से अधिक लागत के विभिन्न योजनाओ के अन्तर्गत निर्माणाधीन कार्यो में राजकीय मेडिकल कॉलेज,स्पोर्ट्स स्टेडियम में जॉगिंग ट्रैक,बैटमिंटन कोर्ट, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र असोथर के मरम्मतीकरण, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जहांगीरनगर,नीति आयोग के तहत प्रेक्षा गृह के सुदृढ़ीकरण,समार्ट क्लास,बीज भंडार,कृषि कल्याण केन्द्र, आश्रम पद्वति विद्यालय खासमऊ,प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मुबारकपुर गेरिया,आयुष चिकित्सालय,आईटीआई फतेहपुर में कार्यशाला,जिला प्रशिक्षण केन्द्र सुदृढ़ीकरण, आईटीआई जहानाबाद,पोस्टमार्टम हाउस आदि में कराये जा रहे कार्यो की समीक्षा की । उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है की अपने विभाग के कार्यो का मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करें और कार्य की प्रगति को देखे ।
जनपद में रु0 50 लाख से अधिक की लागत से कराये जा रहे निर्माण कार्यो की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि निर्माणाधीन सभी परियोजनाओं को गुणवत्तापूर्ण ससमय से पूर्ण कराये और हस्तांतरण के पूर्व परियोजनाओं की गुणवत्ता की जांच अवश्य करायी जाए । @CommissionerPrg pic.twitter.com/2dSKtB8P79
— DM FATEHPUR (@dmfatehpur) March 26, 2022
उन्होंने कहा कि आईटीआई फतेहपुर के कार्यशाला के कार्य मे ग्राउन्ड फ्लोर का कार्य पहले पूर्ण कर लिया जाए तभी सेकंड ,थर्ड फ्लोर का कार्य शुरू किया जाए । स्मार्ट क्लास का कार्य 10 से 15 दिन में पूर्ण कराने के निर्देश दिए ।
नीति आयोग के तहत प्रेक्षा गृह में ही रहे कार्य को माह जून -2022 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए । उन्होंने सभी विभागीय/कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियो को निर्देशित करते हुये कहा कि जिस योजना में धनराशि उपलब्ध है के कार्यो में तेजी लाते हुये शत प्रतिशत पूर्ण कर सम्बन्धित विभाग को हैण्डओवर करना सुनिश्चित करायें । उन्होने कहा कि निर्माण कार्यो में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाय ।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सत्य प्रकाश,मुख्य चिकित्सा -धिकारी डॉ0 राजेन्द्र सिंह,परियोजना प्रबन्धक सी0 एण्ड डी0एस0,आवास विकास परिषद,जी0 प्रोजेक्ट कार्पोरेशन,यूपी सिडको,लोक निर्माण विभाग,सेतु निगम सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें ।
