फतेहपुर । जनपद में मूल्य समर्थन योजनांतर्गत गेंहू खरीद (01 अप्रैल 2022 से खरीद प्रारम्भ) की तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में बैठक सम्पन्न हुई ।
जनपद में मूल्य समर्थन योजनांतर्गत गेंहू खरीद(01 अप्रैल 2022 से खरीद प्रारम्भ) की तैयारियों कि बैठक में निर्देश दिए गए कि किसानों को गेंहू विक्रय में किसी प्रकार की समस्या न हो। वर्ष-2022 में गेंहू का न्यूनतम समर्थन मूल्य रु0 2015 प्रति कुन्तल है । @CommissionerPrg pic.twitter.com/UgYTpfGwIN
— DM FATEHPUR (@dmfatehpur) March 28, 2022
वर्ष-2022 में गेंहू का न्यूनतम समर्थन मूल्य रु0 2015 प्रति कुन्तल है । उन्होंने कहा कि केन्द्र प्रभारी अपने-अपने केन्द्रों की तैयारियां पूर्ण कर लें जिससे कि किसानो को अपनी उपज बेचने में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े । गेंहू क्रय केन्द्रों पर किसानों के बैठने,छाया एवं पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए । किसानों को गेंहू बेचने के लिए पंजीकृत कराने साथ ही इसका प्रचार प्रसार कराये ताकि ज्यादा से ज्यादा पंजीकरण हो सके । प्रत्येक केन्द्रों पर इलेक्ट्रॉनिक कांटा,नामी मापक यंत्र,पंखा,छलना अवश्य रखे । उन्होंने बांट-माप अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी केन्द्रों के कांटा,बांट माप का सत्यापन करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए ।
– किसानों के गेंहू खरीद में विचौलियों की संलिप्तता किसी भी दशा में नही होनी चाहिए ।
– किसानों की उपज का भुगतान ससमय करें ।
– सभी केन्द्रों पर बैनर,वाल पेंटिंग आदि करा दिए जाएं ।
– उपजिलाधिकारी अपने-अपने तहसील क्षेत्र के न्याय पंचायतवार किसानों की गेंहू की उपज की सूची बना ले जिसमे बेचने वाले किसानों को चिन्हित कर ले ।
– हर हाल में बिना किसी समस्या के गेंहू खरीद का कार्य किया जाए ।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) विनय कुमार पाठक,उपजिलाधिकारी सदर,बिन्दकी,खागा,डिप्टी आर मो,जिला कृषि अधिकारी,एलडीएम सहित केन्द्र प्रभारी उपस्थित रहे ।
