फतेहपुर । पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, जबकि एक बदमाश तमंचे की बट से दो सिपाहियों को घायल कर मौके से फरार हो गया । गिरफ्तार बदमाशों के पास से तमंचा बम तथा बाइक बरामद हुई है । गिरफ्तार तीनों बदमाशों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करके न्यायालय में पेश किया गया ।
जानकारी के अनुसार बीती सोमवार की रात को कोतवाली क्षेत्र के सरकंडी नहर पुलिया के पास पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई । जिसके चलते पुलिस ने 3 बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया । गिरफ्तार बदमाशों में विष्णु पुत्र ऋषि राज निवासी आलमपुर थाना बकेवर,राहुल पुत्र सुरेश वर्मा निवासी आलमपुर थाना बकेवर जनपद फतेहपुर तथा सोनू पुत्र शिव कुमार निवासी आवर खेड़ा थाना जाफ़रगंज जनपद फतेहपुर है ।
जबकि एक बदमाश तमंचे की बट से सिपाही विवेक गुप्ता व सिपाही अभिषेक यादव को घायल कर मौके से फरार हो गया । गिरफ्तार तीन बदमाशों के पास से पुलिस ने एक 12 बोर का तमंचा,दो जिंदा कारतूस व 2 देसी बम तथा एक अपाचे बाइक बरामद किया है ।
इस मुठभेड़ में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बिन्दकी रवीन्द्र कुमार श्रीवास्तव,सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह,सब इंस्पेक्टर विपिन सिंह यादव,मुख्य आरक्षी शाहनवाज हुसैन,सिपाही इंद्रवीर, सिपाही विवेक गुप्ता व सिपाहीयों अभिषेक यादव मौजूद रहे । जानकारी के मुताबिक बीते सोमवार की देर रात को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवींद्र श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ बिंदकी कस्बे के निकट फरीदपुर मोड़ के पास गस्त में खड़े थे । तभी उन्हें जानकारी हुई कि एक मोटर साइकिल में सवार चार बदमाश सरकंडी नहर पुल के पास खड़े हैं और किसी वारदात को अंजाम देने के प्रयास में है ।
जैसे पुलिस टीम ने घेरा बंदी की कार्रवाई की तो बदमाश भागने लगे जिनमें तीन बदमाशों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया जबकि एक बदमाश सिपाहियों से गुत्थम-गुत्था करते हुए दो सिपाहियों को तमंचे की बट से घायल कर मौके से फरार हो गया । गिरफ्तार तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आज कानूनी कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया ।
